फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गोकशी करने जा रहे थे तीन गोतस्कर, पुलिस से मुठभेड़ में तीनों को गोली लगी

Thu, 23 Apr 2020 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
पुलिस मुड़भेड़ में गोली लगने से घायल गोतस्कर। - फोटो : KITHOR
किठौर(मेरठ)। महलावला रोड पर मंगलवार रात वांछित चल रहे गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में तीन गोस्तकर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस व खोखे बरामद किए। घायलों को माछरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।


इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात लगभग आठ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खल्लासी कोठी के पास तीन गोतस्कर गोकशी के लिए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस बल के गोतस्करों की घेराबंदी की गई तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में राधना निवासी वसीम उर्फ काला, जलीस व इंसाफ पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक गोतस्कर परवंत भागने लगा। पुलिस ने उसे भी पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने घायल तीनों गोतस्कर को माछरा सीएचसी में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


सख्त कार्रवाई होगी
देहात क्षेत्र में लगातार गोकशी की सूचना मिल रही थी। आरोपियों की धरपकड़ लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। देर रात सूचना के बाद किठौर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गोतस्करों को दबोचा लिया। गोकशी के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी

पुलिस मुड़भेड़ में गोली लगने से घायल गोतस्कर।- फोटो : KITHOR

 

पुलिस मुड़भेड़ में गोली लगने से घायल गोतस्कर।- फोटो : KITHOR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें