फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गोकश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अटौरा रोड स्थित जंगल में गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे बदमाशों के साथ पुलिस की शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोवंश, तमंचा, कारतूस और पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार औजार बरामद किए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अटौरा रोड के जंगल में गन्ने के खेत के अंदर कुछ असामाजिक तत्व गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी और तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

रात 9:15 बजे पुलिस टीम अटौरा रोड के जंगल में पहुंची तो गन्ने के खेत में दो संदिग्ध व्यक्ति गोकशी करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते एक राउंड फायर किया। इसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम बिलाल निवासी मोहल्ला काबली गेट बताया। जबकि उसने फरार साथी का नाम भूरा बताया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी बिलाल पर पहले से गोकशी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है। आरोपी भूरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें