फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट से गाय मरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट से गाय मरी, हंगामा
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित बाईपास नाले के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय मर गई। जबकि बहसूमा निवासी चरवाहा काले तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। पीड़ित ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंचे ब्लाक गो रक्षा प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के खिलाफ हंगामा किया। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बहसूमा निवासी काले ने बताया कि रविवार को वह अपनी गायों को जंगल से चराकर लौट रहा था। रास्ते में बाईपास नाले की पटरी पर हाईटेंशन लाइन का टूटा हुआ पड़ा, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इस तार की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान काले भी बाल-बाल बचा। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उसकी गाय मरी है। जानकारी मिलने पर पहुंचे गो रक्षा प्रमुख पंकज कुमार के नेतृत्व मेें गो रक्षा कार्यकर्ता पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जमकर हड़काया। पीड़ित ने पुलिस में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें