फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में उड़ा गोवंशों का आशियाना, गाय की मौत, नगर निगम प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

Wed, 23 Jan 2019 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
cow shed
विज्ञापन

मेरठ के सूरजकुंड स्थित वाहन डिपो में सोमवार शाम तेज बारिश के बीच गोवंशों का आशियाना तेज हवा में उड़ गया। सिस्टम की लापरवाही के चलते गोवंश रात भर ठिठुरते रहे। इस दौरान एक गाय की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिन निकलते ही नगर निगम प्रशासन ने जहां मृत गाय का अंतिम संस्कार कराया। वहीं इस अस्थायी गोशाला को डिपो में ही टीन शेड में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही अस्थायी गोशाला पर तिरपाल की जगह चादर डलवाने का निर्णय लिया गया।

दरअसल नगर निगम प्रशासन ने सूरजकुंड वाहन डिपो के बराबर में, कांजी हाउस और परतापुर गगोल स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में आनन-फानन में अस्थायी गोशाला संचालित की थी। सूरजकुंड वाहन डिपो के बराबर में जिस स्थान पर निगम की कूड़ा गाड़ी खड़ी करने के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा था, उसी स्थान पर तिरपाल डलवाकर अस्थायी गोशाला संचालित की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार शाम तेज हवा और बारिश के बीच तिरपाल उड़ने लगी। निगम प्रशासन ने रात्रि में भी तिरपाल को ठीक करने के लिए करीब एक दर्जन कर्मचारी लगाए। लेकिन तिरपाल व्यवस्थित नहीं हो पायी। जिसके कारण पूरी रात गोवंश बारिश और तेज हवा को झेलते रहे। जिसका परिणाम यह हुआ कि कई दिन से बीमार चल रही एक गाय ने प्राण त्याग दिए।  

सूचना पर सूरजकुंड वाहन डिपो पहुंचे नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने चीफ इंजीनियर जितेंद्र कैन, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा को मौके पर बुलाया। जहां गोशाला की तिरपाल को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए। नगरायुक्त ने बताया कि अस्थायी गोशाला के पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। शीघ्र ही स्थायी छत के लिए चादर डलवानी शुरू कर दी जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें