बहसूमा। रामराज स्थित जाटव चौक के पास रविवार को विद्युत पोल के करंट से झुलसकर गाय मर गई। गोसेवकों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और जांच का आश्वासन दिया।
रविवार को जाटव चौक के पास सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल के करंट से गाय के मरने की सूचना पर गोसेवक भड़क गए। गोसेवक अजय तोमर व विजय तोमर ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी जर्जर तार आदि पर ध्यान नहीं दे रहे। आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्राधिकारी संजय जायसवाल का कहना है कि थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों को आश्वासन दिया गया है कि विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। जिससे इस तरह के हादसे न हों। पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर रामराज गंगनहर पटरी के पास गाय का शव दबवा दिया है।