कम हो रहे संक्रमित
तिथि--------- कुल एक्टिव संक्रमित
14 सितंबर ---- 1547
15 सितंबर ---- 1518
16 सितंबर ---- 1516
17 सितंबर ---- 1502
18 सितंबर ---- 1468
19 सितंबर ---- 1406
20 सितंबर ---- 1373
21 सितंबर ---- 1313
22 सितंबर ---- 1271
23 सितंबर ---- 1249
दसवें दिन होती है छुट्टी
कोरोना के शुरूआती समय में कोरोना संक्रमितों को तब तक कोविड अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाती थी, जब तक उसकी दो रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती थी। उसके बाद नियम बदला और संक्रमित आने के बाद 14वें दिन सैंपल लेते थे। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी वरना 24 घंटे बाद फिर से सैंपल लेते थे। अब सैंपल लेने वाले दिन से दसवें दिन कोविड अस्पताल से छुट्टी कर दी जाती है।
मुजफ्फरनगर से ज्यादा है रिकवरी रेट
कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर सहारनपुर में 1.47 प्रतिशत है, जबकि मुजफ्फरनगर 5.8 प्रतिशत और शामली में 0.78 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी रेट भी सहारनपुर में सबसे ज्यादा है, यहां 82.20 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं, जबकि मुजफ्फरनगर में 21.5 प्रतिशत और शामली में 80 प्रतिशत।
कोविड - 19 टेस्ट के लिए सैंपलिंग लगातार बढ़ी है। सहारनपुर में रिकवरी रेट भी बढ़ा है। प्रयास है कि मृत्यु दर भी कम की जाए। उसके लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और माहौल देने का प्रयास है। अधिकारी नियमित रूप से कोविड अस्पताल में भ्रमण कर रहे हैं, रोजाना समीक्षा बैठक की जा रही हैं।
- संजय कुमार, मंडलायुक्त, सहारनपुर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/