फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ने के मेढ़े को प्लास्टिक बैग से ढककर जड़ सहित उखाड़कर नष्ट कर दें

Sat, 27 Jun 2026 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रोहटा। बजाज चीनी मिल किनौनी के किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोगों की जानक
विज्ञापन
गन्ना विशेषज्ञों ने गांवों का दौरा कर किसानों को बताए कंडवा रोग, चोटी बेधक कीट से बचाव के उपाय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बजाज चीनी मिल किनौनी की और से विशेषज्ञों की टीम ने भ्रमण करके किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, अधिक उत्पादन प्राप्त करने तथा नवीनतम गन्ना प्रजातियों की जानकारी दी।
टीम में गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के पूर्व वरिष्ठ गन्ना वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर, चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह शामिल रहे। उन्होंने ग्राम अरनावली, रोहटा, घसौली, रासना, पूठ, सहित विभिन्न गांवों में पौधा एवं पेड़ी गन्ना फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान मिल क्षेत्र में मुख्य रूप से को.0238, को.0118 एवं को.शा.13235 गन्ना प्रजातियां पाई गईंं। को. 0238 की पेड़ी फसल में चोटी बेधक कीट का प्रकोप कम मिला, जबकि कुछ स्थानों पर कंडवा रोग का संक्रमण देखा गया। पौधा फसल में भी कहीं-कहीं चोटी बेधक कीट का प्रकोप दिखाई दिया। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कंडवा रोग से प्रभावित गन्ने के मेढ़े को प्लास्टिक बैग से ढककर जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर नष्ट करें, जिससे द्वितीय संक्रमण को रोका जा सके। वर्तमान में चोटी बेधक कीट की तृतीय पीढ़ी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु किसानों को पत्तियों की निचली सतह पर दिए गए अंडों सहित प्रभावित पत्तियों को तोड़कर खेत से बाहर नष्ट करने की सलाह दी गई, ताकि चौथी पीढ़ी के प्रकोप को रोका जा सके। ग्राम रासना में कृषक विकास त्यागी द्वारा हरी खाद के रूप में बोई गई ढैंचा फसल का भी निरीक्षण किया गया। चीनी मिल यूनिट हेड केपी सिंह ने कहा कि किसान और चीनी मिल एक-दूसरे के पूरक हैं। टीम में सहायक गन्ना महाप्रबंधक आदेश तोमर, मनीष दहिया, राजीव, लोकेश राणा, आशीष त्यागी, सुरेंद्र तोमर अनुराग गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें