इसके बाद जावेद हबीब ने मंच पर पूजा गुप्ता को ही बुला लिया और उनके बालों पर हेयर कट डेमो देना शुरू कर दिया। इस दौरान कटिंग करते हुए कई बार जोर से हाथ उनके सिर में मारा। कटिंग करते हुए ही उनके सिर में यह कहकर थूक दिया कि अगर कभी पानी की कमी होती है तो थूक से काम चला सकते हो। यह भी कहा कि देखो मेरे थूक में कितना दम है।
अधिवक्ता के अनुसार इस मामले में पूजा गुप्ता की तरफ से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में धारा 500 (मानहानि के लिए दंड) व 509 (किसी की लज्जाभंग करना) का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी। इसके साथ ही सभी साक्ष्य पेश किए गए थे।
उन साक्ष्यों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट वरूण कौशिक की अदालत ने जावेद हबीब पर आरोप तय करते हुए तलब किया है। इसके लिए जावेद हबीब को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अब 22 जुलाई की तारीख तय की गई है।