फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोर्ट के आदेश की अवहेलना, सीमांकन के पिलर उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी किसान राजेंद्र कुमार के खेत लगे सीमाकंन पिलर उखाड़ दिए हैं। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में दो बार सीमांकन पिलर लगवाए थे। पीड़ित ने आरोपी शकुंतला, राहुल, सुमन, शनि कुमार व गोलू उर्फ सत्यवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित राजेंद्र ने तहरीर में बताया कि आरोपियों से खेत की सीमा को लेकर उसका विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में पहुंचने पर उसने अपने सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए। वर्ष 2021 में कोर्ट ने राजस्व व पुलिस टीम को उसके खेत में सीमांकन चिह्न लगवाने के आदेश दिए थे। टीम ने मौके पर जाकर उसके खेत में सीमांकन पिलर लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसी रात पिलर उखाड़ दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को आरोपियों ने एक बार फिर उसके खेत से सीमांकन पिलर उखाड़ दिए हैं। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने पहुंचे पीड़ित ने महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें