मवाना। तहसील के पास प्राइवेट स्थान पर बिना अनुमति पैंठ लगवाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को वहां से हटा दिया। कुछ समय तहसील के पास प्राइवेट स्थान पर साप्ताहिक पैंठ लगवाई गई थी। उक्त भूमि के हिस्सेदार ने एसडीएम व सीओ से शिकायत की कि साप्ताहिक पैंठ बिना उनकी मर्जी के लगवाई जा रही है। इसके लगने से उनकी खेती की भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर उक्त स्थान पर पैंठ को हटवा दिया गया था। उक्त स्थान पर साप्ताहिक पैंठ लगवाने का प्रयास किया गया। सूचना पर सुभाष बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लगी कुछ दुकानों को वहां से हटवा दिया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर जाकर दुकानदारों को हटवा दिया। पुलिस की ओर से पैंठ लगवाने वालों को नोटिस दिया जाएगा।