खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक का चालक सतेंद्र और हेल्पर तेजबीर घायल हो गए।
बलराम नगर लोनी का रहने वाला सतेंद्र कुमार शुक्रवार को हेल्पर तेजबीर के साथ ट्रक में डस्ट भरकर लोनी से शामली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा सतेंद्र का ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया। इसमें अभी लिखित शिकायत नहीं की गई।