छह माह पहले कोर्ट मैरिज करने वाले युवक ने अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे मॉल में घुमाने के बहाने कोठे पर बेचने पहुंच गया। युवती किसी तरह वहां से भागी तो उसे दूध में जहरीला पदार्थ दे दिया गया। निजी अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी है। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी करीब 19 वर्षीय युवती का क्षेत्र के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने छह माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। जिसके बाद यह दंपति लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रह रहा था।