फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने 19 फरवरी तक बढ़ाई सपा विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत

Sat, 08 Feb 2020 07:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत की अवधि 19 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं विधायक के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली है, जिस पर 12 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला 
जनवरी 2018 में मोहम्मद अली द्वारा जमीन के बैनामे में 80 लाख 87 हजार की धोखाधड़ी के मुकदमे में सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले 17 जनवरी को कोर्ट ने विधायक को अंतरिम जमानत देते हुए 24 जनवरी को रेगुलर जमानत पर सुनवाई करने के आदेश दिए थे। विधायक की जमानत याचिका खारिज होने के बाद विधायक को न्यायिक हिरासत में जिला मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें