यूपी के बागपत में बुधवार सुबह एक युवक व युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सुचना डायल 100 को दी जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र में दिल्ली शामली मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के नजदीक एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को आपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक व युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।