स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं, इनमें एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की 11 वर्षीय बेटी निवासी कासमपुर है। इसके अलावा एक अन्य मरीज मुजफ्फरनगर निवासी है। इन्हें मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पुष्टि हुई है।
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि रिटायर्ड आर्मी अफसर कुछ दिन पहले ट्रेन से देहरादून गए थे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे। रविवार को जांच कराने पर उन्हें इसकी पुष्टि हुई थी।