फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घरेलू विवाद में दंपती झुलसे, पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के उमरनगर में शनिवार देर रात एक दंपती के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पति जुबेर ने खुद और पत्नी निदा पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। माचिस की छीना झपटी में आग लग गई।
विज्ञापन

एक दूसरे की आग बुझाने में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान महिला निदा की मौत हो गई। वहीं, पति जुबेर की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा की शादी करीब तीन साल पहले उमरनगर निवासी जुबेर से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ था। रात में यह विवाद और बढ़ गया। जुबेर ने आग लगाने की धमकी दी थी। जुबेर ने गुस्से में खुद के साथ पत्नी पर भी ज्वलनशील पदार्थ छिड़का। उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। पत्नी ने पति के हाथ से माचिस छीनने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

आग लगने के बाद दोनों बाहर की तरफ दौड़े। दंपती की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी और गीले कपड़े की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें