फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मोहब्बत: 10 महीने में परवान चढ़ा प्यार, मंदिर में लिए सात फेरे, शादी के पांच माह बाद ही पहुंच गए थाने

Mon, 04 Dec 2023 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सोशल मीडिया पर एक दूसरे से पहचान हुई, दोनों में बातों को सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती हो गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी का फैसला लिया। मंदिर में शादी की लेकिन पांच माह के भीतर ही हुआ कुछ ऐसा कि दोनों थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पति-पत्नी, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने पर एक दंपती पहुंचा और पुलिस से एक दूसरे की शिकायत करने लगा। दोनों का पांच महीने पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार को भी दोनों थाने पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित एक कालोनी निवासी युवती प्राइवेट नौकरी करती थी। दस महीने पूर्व फेसबुक पर युवती की दोस्ती मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया। 
 
विज्ञापन

दोनों में लगातार फोन पर बातें होती रहीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। पांच महीने पूर्व दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों पक्षों ने भी प्रेमी जोड़े के फैसले को स्वीकार कर लिया था। 

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में घरेलू बातों को लेकर झगड़े होने लगे। उसने पति पर जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया। दोनों पक्षों के लोगों में पूर्व में भी कई पंचायत हो चुकी थी। दोनों पक्षों के लोगों ने दंपति को समझाकर शांत कर दिया था। 

महिला ने पति के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पति-पत्नी ने थाने पर भी एक दूसरे पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें