- दिल्ली नंबर की बाइक सवार युवक हादसे के बाद फरार, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंग नहर के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए।
गांव ईकड़ी निवासी संदीप पुत्र ओमवीर अपनी पत्नी शिवानी के साथ बाइक से जा रहे थे। अटेरना पुल के पास सामने से आ रही दिल्ली नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप और शिवानी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरधना सीएचसी पहुंचाया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ फरार बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
-