सूचना मिलते ही कोतवाल आनंद देव मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पहचान होने के बाद रात्रि में ही दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी दौरान दोनों मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज से अस्पताल परिसर गूंज उठा। पुलिस उनके परिजनों पर पोस्टमार्टम के लिए दबाव बनाती रही। आखिर में शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक किशोरी के पास से आधार कार्ड समेत अन्य कुछ कागज मिले हैं। जिन्हें वह घर से साथ लेकर निकली थी। इससे प्रतीक होता है कि दोनों घर से शादी करने के मकसद से ही निकले थे। लेकिन सड़क दुघर्टना में दोनों की मौत हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं।