फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार की रकम मांगने गए दंपती पर हमला, पति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में एक दंपती पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह पड़ोसी से उधार दिए रुपये की मांग करने गए। हमले में पति के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांधी नगर निवासी शीतल पत्नी आशु सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के एक युवक ने कुछ समय पूर्व उनसे रुपये उधार लिए थे। काफी समय से मांगने के बावजूद वह रकम लौटाने में आनाकानी कर रहा था। बुधवार रात शीतल अपने पति के साथ आरोपी से रुपये मांगने गई थी। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी युवक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दंपती के साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव में आए शीतल के पति आशु सैनी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। दंपती की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशु को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता शीतल ने थाने में आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें