फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार दिए रुपये मांगने पर दंपती पर हमला, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला खेवान निवासी महिला अनुराधा ने कुछ लोगों पर मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने, सोने की चेन छीनने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला खेवान निवासी अनुराधा पत्नी विकास कुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 31 मई को वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक मोबाइल दुकान पर मौजूद उसकी बहन के पति और उसके साथियों से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। महिला का कहना है कि उसने आरोपी से पहले दिए उधार दिए गए रुपये वापस मांगे थे। इसी बात पर आरोपी पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग उसे दुकान के अंदर खींच ले गए और धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। साथ ही उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें