सरधना। गांव मंढियाई में मारपीट के बाद थाने में तहरीर देने पहुंचा पीड़ित पक्ष। संवाद
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव मंढियाई में मंगलवार शाम टहलने निकले दंपती पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और महिला को जबरन ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता सायबा पत्नी आरिफ निवासी मीठेपुर ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ मायके कमरुद्दीन नगर मंढियाई आई हुई थी। मंगलवार की शाम वह और उसका पति आरिफ नहर की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने रास्ता रोक लिया और सायबा को जबरन पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आरिफ को लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सायबा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।