फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती व तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
दुर्घटना में घायल बाइक पर सवार प्रियांशु निवासी तारापुर। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दंपती व उनके तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव तारापुर निवासी दुष्यंत अपनी पत्नी आरती, पुत्र प्रियांशु (9), पुत्र आरव (5) व पुत्री आध्या (डेढ़ वर्ष) के साथ मेरठ स्थित प्यारेलाल अस्पताल जा रहा था। दुष्यंत ने बताया कि उसका साला प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती था जहां उसकी मौत हो गई। जब वह हाईवे पर टोल को पार कर भैंसा गांव के सामने पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने गांव की ओर अपनी बाइक को मोड़ दिया। जिससे दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

दुर्घटना में घायल बाइक पर सवार प्रियांशु निवासी तारापुर। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें