फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की गाड़ी की टक्कर से दंपती और उनका बेटा घायल, जवानों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी की गाड़ी की टक्कर से दंपती और उनका बेटा घायल, जवानों पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ अड्डे के पास इमलियान मस्जिद के सामने मंगलवार शाम पीएसी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता और उनकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। चालक ने ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी और फिर वहां से भागने लगे। इस पर गुस्साए लोगों ने पीछा कर पीएसी की गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि लोगों ने पीएसी के जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में चार थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जवानों पर हमला करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
खरखौदा के नरहेड़ा गांव के रहने वाले जावेद कचहरी में अधिवक्ता हैं। वह मंगलवार देर शाम पत्नी अफशा और बेटे के साथ डाक्टर के पास घंटाघर के पास कोटला में आए थे। डॉक्टर से दवा लेने के बाद तीनों बाइक पर हापुड़ अड्डे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि जब वह हापुड़ रोड स्थित इम्लियान मस्जिद के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार पीएसी की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता जावेद उनकी पत्नी और बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने शोर मचाया कि पीएसी गाड़ी का चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा में टक्कर मारकर भाग गया। लोगों ने गाड़ी के पीछे अपने वाहन दौड़ा दिए। गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड स्थित जाकिर कॉलोनी में गाड़ी को घेर लिया तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने पीएसी के जवानों पर हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली, लिसाड़ी गेट, सिविल लाइन सहित अन्य थानों की पुलिस ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

---
24वीं वाहिनी पीएसी की है गाड़ी
यह मुरादाबाद की 24 वाहिनी पीएसी की गाड़ी जांच में सामने आई है। इस वाहन के जवानों की ड्यूटी शहर में अलग-अलग जगह पर थी। यह कोतवाली स्थित तीरगरान से ड्यूटी खत्म करके परतापुर में गगोल तीर्थ पर कैंप में जा रहे थे। मौके पर पीएसी के जवानों ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी से कोई टक्कर नहीं लगी है। हम पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

--
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
यह हादसा सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हुआ है, जबकि पीएसी की गाड़ी लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पकड़ी है। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस मामले में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि हादसे की जानकारी पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जवानों पर हमला करने वाले दो लोगों को पकड़कर लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें