फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास

Fri, 08 Mar 2019 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रैपिड रेल
विज्ञापन
मेरठवासियों के लिए आज का दिन सौगात लेकर आया। दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा करने के लिए देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसका सीधा प्रसारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में किया गया।
विज्ञापन


मेरठ में प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर  केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, इसके साथ मेरठ मेट्रो परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। 

82 किलोमीटर के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। पिछले कई सालों से नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन इस पर कार्य करने में जुटी है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक होने वाले निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी लगभग पूरा किया जा चुका है।

अब मेरठ की सीमा में रैपिड के एलाइनमेंट पर कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा करने के लिए साइड कार्यालय भी खोले जा चुके हैं। गाजियाबाद की सीमा के लिए गुलधर और मेरठ स्थित साकेत में रैपिड रेल का कार्यालय खोला जा चुका है।

रैपिड के ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो
रैपिड के परतापुर से मोदीपुरम ट्रैक पर ही मेट्रो को दौड़ाने का प्रस्ताव है। दिल्ली रोड से मोदीपुरम तक की कनेक्टिविटी होने से जाम से छुटकारा मिलेगा। दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड की तरफ से किए गए यात्री सर्वे में दिल्ली से मेरठ रोजाना सात लाख यात्रियों के सफर का आंकड़ा तय किया गया था। 

एक नजर में प्रोजेक्ट
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर 
कुल लंबाई  
 82 किलोमीटर 
प्रस्तावित तय दूरी का समय    55 मिनट
प्रोजेक्ट डेडलाइन    वर्ष 2025
कुल अनुमानित लागत    30 हजार 274 करोड़
कुल स्टेशन    22
रैपिड स्टेशन    16
मेरठ मेट्रो स्टेशन    6
विज्ञापन

इस तरह बनेंगे स्टेशन 
सराय काले खां - एलीवेटेड स्टेशन
न्यू अशोक नगर - एलीवेटेड स्टेशन
आनंद विहार - अंडरग्राउंड स्टेशन
साहिबाबाद स्टेशन - एलीवेटेड स्टेशन
गाजियाबाद - एलीवेटेड स्टेशन
गुलधर - एलीवेटेड स्टेशन
दुहाई - एलीवेटेड स्टेशन
मुरादनगर - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीनगर साउथ - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीनगर नार्थ - एलीवेटेड स्टेशन
मेरठ साउथ - एलीवेटेड स्टेशन
परतापुर - एलीवेटेड स्टेशन
रिठानी - एलीवेटेड स्टेशन
शताब्दी नगर - एलीवेटेड स्टेशन
ब्रह्मपुरी - अंडरग्राउंड स्टेशन
मेरठ सेंट्रल - अंडरग्राउंड स्टेशन 
भैंसाली - अंडरग्राउंड स्टेशन
बेगमपुल - अंडरग्राउंड स्टेशन
एमईएस कॉलोनी - एलीवेटेड स्टेशन
डौरली मेट्र्रो - एलीवेटेड स्टेशन
मेरठ नार्थ - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीपुरम - एलीवेटेड स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें