विज्ञान बस के साथ कानपुर से आई एक्सपर्ट टीम में इन्चार्ज आशीष त्रिपाठी के साथ अनुराग तिवारी भौतिक, सुभाशीष पांडें रसायन व जीव विज्ञान के प्रभारी है । अभिषेक गुप्ता थ्री डी प्रिन्टर के प्रभारी तथा शषिकान्त मिश्र, कुलदीप और राजू भी शामिल हैं।
बच्चों के लिए विज्ञान बस में है ज्ञान का भंडार
मोदीपुरम। दीपक शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए विज्ञान बस में ज्ञान का भंडार है। विभिन्न मॉडल और टूल किट के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया जाएगा। विज्ञान बस में कई तरह के लैब एक्सपेरिमेंट, चलित मॉडल, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप है।
इसके अलावा 75 इंच की बड़ी स्क्रीन भी लगी है, जिसमें 300 से अधिक लाइव वीडियो विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। फिजिक्स और केमिस्ट्री के आसानी से याद करने वाले फार्मूले और बायोलॉजी में जीव संरचना के मॉडल भी हैं। भारत में इस तरह की यह पहली बस है। बस में करीब 85 लाख रुपये का खर्च आया है। विज्ञान बस प्रदेश के सुदूर व पिछड़े इलाकों के विभिन्न स्कूलों में जाकर विज्ञान के प्रति बच्चों में जागरूक करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/