डीएम ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, सभी समस्त उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 6:30 बजे स्ट्रांग खोला जाएगा। ईवीएम मतगणना के लिए लगाई गई टेबलों पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगी, यानि एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।
चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक को टेबल वार मतगणना परिणाम की सूचना उपलब्ध कराए कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतगणना से संबंधित चक्रवार सूचना आरओ टेबल से लेने के लिए दो अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मतगणना के लिए चक्रवार सूचना एआरओ टेबल से प्राप्त कर आरओ टेबल पर लाने के लिए भी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार अधिकारी की तैनाती की गई है। डीएम ने बताया कि मतगणना स्थल पर एक निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ की, एक आफिशियल कम्यूनिकेशन रूम की और एक पब्लिक कम्यूनिकेशन रूम की स्थापना की गई है। मतगणना के लिए शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
बसपा कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गतगणना एक साथ होगी
डीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से शुरू होकर मतगणना पूरी गिनती होने तक जारी रहेगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना और ईवीएम की मतगणना एक साथ होगी। चक्रवार गिनती होगी। जिस भी विधानसभा की मतगणना पूरी होगी, उसकी का परिणाम पहले घोषित किया जाएगा।
| विधानसभावार लगाई |
गई टेबल |
| सिवालखास |
14 |
| सरधना |
14 |
| हस्तिनापुर |
14 |
| किठौर |
14 |
| मेरठ कैंट |
14 |
| मेरठ शहर |
20 |
| मेरठ दक्षिण |
18 |
| |
|
| |
|
एआरओ (प्रत्येक विधानसभा हेतु) 7
आरओ 1
पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 12
ईटीपी बीएस की प्री स्क्रीनिंग के लिए 16
ये हैं चुनाव मैदान में
| प्रत्याशी |
पार्टी |
| अरुण गोविल |
भाजपा |
| सुनीता वर्मा |
सपा |
| देवव्रत त्यागी |
बसपा |
| अफजाल |
सबसे अच्छी पार्टी |
| आबिद हुसैन |
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया |
| भूपेंद्र |
राष्ट्रीय शोषित पार्टी |
| लियाकत |
मजलूम समाज पार्टी |
| हिमांशु |
जय हिंद नेशनल पार्टी |
| |
|
मतगणना की पल-पल की जानकारी जुटाएंगे बसपाई, साैंपी गई जिम्मेदारी
बसपा हाईकमान ने मतगणना पर निगाह रखने के लिए सभी मंडल कोआर्डिनेटरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जो मतगणना स्थल से पल-पल की जानकारी पार्टी हाईकमान को देंगे।
बसपा के पश्चिम उप्र कोआर्डिनेटर समशुददीन राइन ने रविवार को सूरजकुंड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में दिशा-निर्देश दिए। राइन ने कहा कि मेरठ मंडल में पड़ने वाली लोकसभा सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में मतगणना स्थलों पर जहां एजेंट चुनाव परिणाम आने के बाद तक तैनात रहे हैं।
मंडल स्तर के कार्यकर्ता अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के सतपाल पीपला, शाहजहां सैफी एडवोकेट व मोहित जाटव रहेंगे। बागपत लोकसभा सीट की मतगणना के दौरान मंडल प्रभारी कमल सिंह राज व जगरूप जाटव और गाजियाबाद में मंडल कुलदीप जाटव व रवि जाटव गौतम, बुलंदशहर में मंडल स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।