फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सभासदों का विरोध, नहीं हो सकी पालिका बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभासदों ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल, पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर सभासदों द्वारा आपत्ति जताई गई है। सभासदों के विरोध के कारण बोर्ड बैठक भी नहीं हो सकी। इस संबंध में सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बैठक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इसके बाद चेयरपर्सन सबीला बेगम की तरफ से जारी एजेंडे में 10 अप्रैल को बोर्ड बैठक होना निर्धारित किया गया है।
सभासदों का आरोप है कि बैठक का एजेंडा मात्र दो दिन पूर्व जारी किया गया, जबकि नियमानुसार इसकी सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि यह आपातकालीन बैठक नहीं बल्कि बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक है। इस पर विस्तृत चर्चा जरूरी होती है। ज्ञापन में यह भी सवाल उठाया कि क्या सभी पदेन सदस्यों को समय पर सूचना दी गई या नहीं। साथ ही आरोप लगाया गया कि एजेंडा के साथ पिछली बैठक की कार्यवाही संलग्न नहीं की गई, जिससे उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभासदों ने वर्ष 2025-26 के बजट के सापेक्ष वास्तविक आय-व्यय का विवरण उपलब्ध न कराने पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बजट में संभावित अनियमितताओं और बिना बोर्ड की स्वीकृति के अतिरिक्त खर्च किए जाने की आशंका व्यक्त की है। इसके अलावा संविदाओं के भुगतान और स्वीकृति को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेख एजेंडा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सभासदों ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और इसकी जानकारी जिलाधिकारी व आयुक्त को भेजने की मांग की है। ज्ञापन पर कई वार्डों के सभासदों ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में आशीष त्यागी, राहुलपाल, मोहम्मद फरमान, इमरान, शहजाद, दानिश्ता, खालिद, तारिक हसन, शानू जैन, नेहा जैन, खालिद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें