फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सभासदों ने कमिश्नर से की पालिका लिपिक के भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में तैनात प्रधान लिपिक के खिलाफ सभासदों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से मिलकर प्रधान लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संपत्ति की जांच की मांग की है। सभासदों ने लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सभासद राहुल पाल, शानू जैन, तनिका जैन, संजय सोनी, आशीष त्यागी ने कमिश्नर से की शिकायत में बताया कि नगर पालिका में प्रधान लिपिक का पद पिछले 27 साल से खाली है। जिस पर कार्यवाहक लिपिक को तैनात किया गया है। आरोप है कि लिपिक ने भ्रष्टाचार किया है। इस कारण उसकी संपत्ति भी आय से अधिक है। इसे लेकर उन्होंने कमिश्नर से मिलकर लिपिक के खिलाफ शिकायत कर संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।
सभासदों ने बताया कि इस मामले की वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सलावा खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर लिया था। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह तक लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से मुलाकात के लिए लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें