फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की गंगा प्रवाहित कर रही श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कथा का आयोजन मोहन गोकुलधाम पीठाधीश्वर परम पूज्य कृष्णा संजय महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। कथा शुभारंभ से पूर्व झारखंडी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर की श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भक्तिपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा का समापन मधुबन मंडप में हुआ।
कृष्णा संजय महाराज ने भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाते हुए कहा कि कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन ही जीव को संसार के बंधनों से मुक्त कर सकता है। जब मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलता है, तभी उसके भीतर ज्ञान का प्रकाश प्रकट होता है और वह वैराग्य को आत्मसात कर पाता है।
विज्ञापन

महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और भक्ति की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत न केवल एक ग्रंथ है, बल्कि यह स्वयं भगवान का स्वरूप है। इसके श्रवण मात्र से ही जीवन के समस्त कष्ट नष्ट हो जाते हैं। भागवत पोथी का पूजन श्रद्धालु अशोक चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी ने किया। इस अवसर पर संस्थान परिवार से सावित्री, सुशीला, सीमा, कृष्णा, पायल, अंकुर रस्तोगी, अपूर्व रस्तोगी, अशोक कुमार, सौरभ दुबलिश सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे और कथा का अमृतपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें