फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति को महिला मित्र के साथ परिजनों ने पकड़ा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन में बताकर महिला मित्र के पास पहुंचा पार्षद पति
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदीपुरम बाईपास स्थित एक कालोनी में एक पार्षद पति तीन दिन से महिला मित्र के साथ रह रहा था। इस बात का पता जब उसकी पत्नी को चला तो वह अपने परिजनों को लेकर फ्लैट पर पहुंच गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच पार्षद पति वहां से फरार हो गया। पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार हापुड़ का पार्षद पति पिछले तीन दिन से मोदीपुरम की एक कालोनी में महिला मित्र के साथ रह रहा था। कालोनी के लोगों ने बताया कि पार्षद पति को उसकी पत्नी फोन कर रही थी। वह उसे किसान आंदोलन में बता देता था। पत्नी को पता चला तो वह अपने परिजनों को लेकर वहां पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। यहां इनकी पिटाई की गई। पिटाई के दौरान पार्षद पति वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई करने वाली महिला खुद को पार्षद बता रही थी। कालोनी में हंगामे के बीच मोदीपुरम पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर आने की बात कहकर वहां से आ गई। इसके बाद महिला मित्र थाने पहुंची। उसने पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाया। थाना पुलिस का कहना है कि पार्षद पति हापुड़ का रहने वाला है। वह यहां कालोनी में रह रहा था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें