फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ के आरोप में सभासद गिरफ्तार, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शांति भंग में किया चालान, एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान हुए विवाद से जुड़े छेड़छाड़ और धमकी के मामले में पुलिस ने नामजद सभासद वीर सिंह भाटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। हालांकि उन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। कार्रवाई के बाद नगर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कुछ दिन पहले नगर पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान एक मुद्दे पर सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद एक भाजपा नेत्री ने सभासद वीर सिंह भाटी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कर ली थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में हाल के दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर अपना विरोध भी जताया था। पुलिस ने बुधवार को सभासद वीर सिंह भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में शांतिभंग की आशंका के तहत उसका चालान कर दिया। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता और समर्थक भी सक्रिय हो गए। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई और कार्रवाई पर आपत्ति जताई। घटना के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक पक्ष कार्रवाई को कानून सम्मत बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे पक्षपातपूर्ण कदम करार दे रहा है। नगर पालिका की बैठक से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें