फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पार्षद पर युवती से अनैतिक कार्य कराने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की महिला ने खुशहालनगर लिसाड़ी गेट निवासी एआईएमआईएम पार्टी के वार्ड-81 के पार्षद हाजी अफजाल पर गंभीर आरोप लगाए है। पार्षद पर महिला ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ससुराल से ले जाने और अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर महिला की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खत्ता रोड क्षेत्र निवासी एक महिला ने मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में हुआ था। महिला के अनुसार अरोपी पार्षद उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही आरोपी उसकी बेटी को ससुराल से तलाक दिलाकर अपने साथ ले गया। पार्षद पर युवती से अनैतिक कार्य करवाने का भी आरोप महिला ने लगाया। महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसकी बेटी के खाते में भारी रकम ट्रांसफर की है। विरोध करने पर आरोपी पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देता है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पार्षद हाजी अफजाल के खिलाफ महिला ने ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट थाने पर पूर्व में शिकायत की थी। मगर पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोपी पार्षद अपने रसूख के चलते मामले का निपटारा करा लेता था। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने जांच के बाद पार्षद पर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

- युवती का नोटों की गड्डी पर पर सोने का वीडियो हुआ वायरल
पीड़िता की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इसमें वह बेड पर नोटों की गड्डी पर लेटी हुई है। पुलिस पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो कहां का है, और किसके द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें