फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त का बंगला ध्वस्त करने पर पार्षदों का हंगामा

विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त के बंगले को तोड़ने के मामले में डीएम ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पार्षद
विज्ञापन
मेरठ। अपर नगर आयुक्त का बंगले पर निगम का बुलडोजर चलने के विरोध में मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया और सरकारी बंगले को तोड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में नगर आयुक्त आवास के पास में अपर नगर आयुक्त का सरकारी बंगला है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का गोरखपुर में तबादला हो गया, जिसके चलते करीब एक महीने से बंगला खाली है। पार्षद संजय सैनी का कहना है कि नगर आयुक्त उक्त बंगले को तुड़वाकर अपना नया कैंप कार्यालय बनवाना चाहते हैं। करीब एक करोड़ की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलवा दिया गया। पार्षद पवन चौधरी ने कहा कि सरकारी बंगला ध्वस्त करने से पहले निगम को अनुमति लेनी चाहिए थी।
नगर निगम की कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक में भी जिक्र तक नहीं किया गया। अधिकारी मनमानी तरीके काम कर रहे हैं। पार्षदों ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दे दिया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि बंगले पर कोई बुलडोजर नहीं चलाया गया। कुछ हिस्सा जर्जर हालत हो रहा था, जिसको तुड़वाया गया है। पार्षदों के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें