मेरठ। समाज कल्याण विभाग ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदनों में सुधार के लिए पोर्टल खोल दिया है। सभी छात्र-छात्राओं को 10 मई तक आवेदन पत्रों में संशोधन करके मूल काॅपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। शिक्षण संस्थान 13 मई तक फार्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने विभिन्न कारणों से लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोलने के लिए समय-सारिणी जारी की है। 3 मई से 10 मई 2023 तक डाटा छात्र एवं संस्थाओं के लॉगिन पर डाला जाना है। ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों को छात्र-छात्राएं ऑनलाइन ठीक करके प्रिंट निकालकर मूल कॉपी संस्था में जमा कर सकते हैं। ब्यूरो