फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम की कार्यकारिणी का चुनाव आज, 6 सदस्य नियुक्त होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव आज (बृहस्पतिवार) को होगा। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी और 90 पार्षद चुनाव में मतदान करेंगे। कार्यकारिणी में 6 सदस्य नियुक्त होने है। जिसमें से 4 भाजपा और दो विपक्ष के पार्षद अपनी-अपनी ताल ठोक सकते है। भाजपा और विपक्ष मतदान से चंद घंटे पहले ही प्रत्याशी घोषित करेंगे।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सात दिन पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के साथ बैठक कर भाजपा पार्षद अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कश्यप को सदस्य बनाने हेतु चर्चा की थी। कार्यकारिणी से बाहर हुए पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा और विक्रांत ढाका ने दोबारा सदस्य बनाने का प्रस्ताव भाजपा नेताओं के सामने रखा था। महापौर ने अबकी बार नए पार्षद को सदस्य बनने का मौका देने की बात कहकर पुराने पार्षदों के नाम रखने से इनकार कर दिया था।
इसको लेकर कई दिनों से भाजपा नेता और पार्षदों में हलचल थी। इसके बावजूद भाजपा ने अन्य पार्षद के नाम पर चर्चा नहीं की। वहीं, विपक्ष में एआईएमआईएम से रिजवान अंसारी, सपा से कीर्ति घोपला, इकरामुद्दीन सैफी, कहकशां के नाम पर चर्चा हुई है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि सुबह 11:30 से 12:30 बजे नामांकन प्रक्रिया होगी। उसके बाद नामांकन पत्र की जांच, नाम वापसी और दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। शाम 4:00 बजे के बाद मतगणना और नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें