फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के नाम पर निगम की खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में खानापूर्ति हो रही है। फल, फूल और सब्जी वालों को सड़क किनारे से हटाया जा रहा है लेकिन किसी भी बड़े निर्माण क्रो ध्वस्त करने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। दो दिनों से गढ़ रोड पर चल रहे अभियान में निगम एक इंच भी अतिक्रमण नहीं हटा पाया।
विज्ञापन

सोहराब गेट बस अड्ड् से तेजगढ़ी की तरफ चले अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों का अमला व्यापारियों के सामने झुक गया। एक तरफ शासन और न्यायालय अतिक्रमण के प्रति कड़ा रुख अपनाए हुए हैं, तो प्रशासन खानापूर्ति में लगा है। हालात ये हैं जो फल, सब्जी के ठेले हटाए गए थे वो भी अब दोबारा से उसी स्थान पर खड़े हो गए हैं।
वेंडिंग जोन नहीं हुआ तैयार
कई वर्षों से सूरजकुंड सहित अन्य कई स्थानों पर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन एक भी स्थान पर अभी ऐसा कोई कार्य नहीं किया जा सका है। सड़क किनारे लग रहे ठेले वालों की वजह से हापुड़ अड्डे से मेडिकल कॉलेज तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बड़े व्यापारियों को छूट क्यों
अभियान में बड़े व्यापारियों को छूट दी जा रही है, इसमें भी अधिकारी छोटे व्यापारियों पर दबाव डाल रहे हैं। हापुड़ अड्डे से मेडिकल कॉलेज तक पार्किंग सड़क पर बना दी गईं हैं लेकिन अधिकारी खुली छूट दे रहे हैं और अतिक्रमण हटाओ अभियान का मजाक बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें