फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोदी रबर फैक्टरी से 100 करोड़ गृहकर वसूली के लिए निगम ने समिति का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोदी रबर फैक्टरी से 100 करोड़ की गृहकर वसूली करने के लिए नगर आयुक्त में समिति का गठन कर दिया है। जिसमें अध्यक्ष मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार व सहायक नगर आयुक्त शरद पाल शामिल है।
विज्ञापन

वार्ड-30 मोदीपुरम स्थित मैसर्स मोदी रबर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) और वार्ड-6 वेदव्यासपुरी स्थित मैसर्स मोदी टायर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) पर 100 करोड़ रुपए गृहकर नगर निगम का बकाया है। बताया गया कि गृहकर में भी बड़ा खेल किया गया था। मोदी रबर फैक्टरी की जमीन को विदेशी कंपनी को लीज पर देने के मामले में तत्कालीन एसडीएम सरधना अमित भारतीय पर शासन स्तर से कार्रवाई हुई है।
इस प्रकरण की जांच कानपुर कमिश्नर को सौंपी गई है। अब नगर आयुक्त ने भी नगर निगम का गृहकर वसूलने के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया, जोकि मोदी रबर फैक्टरी से निगम का 100 करोड़ का बकाया गृहकर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें