फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम कर्मचारी संघ चुनाव, प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। बृहस्पतिवार सुबह दो पैनल बने और घोषित हुए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में उत्साह था। ढोल-बाजे के साथ प्रत्याशियों ने नगर निगम में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में चुनाव अधिकारी मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव के समक्ष दोपहर 2:00 बजे नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एक पैनल से अध्यक्ष पद पर अनीस अहमद, महामंत्री पद पर आलोक शर्मा, उपाध्यक्ष हरबीर सिंह, संदीप पिवाल, संयुक्त मंत्री रविकांत शर्मा, संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर आसिफ ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। दूसरे पैनल से अध्यक्ष प्रमोद सैनी, महामंत्री विवेक कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मोहम्मद एजाज, संयुक्त मंत्री राजेश गुप्ता, बृजमोहन और कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश ने नामांकन पर्चा जमा किया है। 23 जनवरी को नगर निगम में कर्मचारी मतदान करेंगे। इस दौरान कर्मचारी धर्मेश कुमार, ललित स्टीफन, तनुज कुमार सहित अन्य चुनाव में लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें