परिवार के लोग भी आ रहे संक्रमित
सीएमओ डॉ. सोढी ने बताया कि अब तक मिले संक्रमित मरीजों में परिवार के लोग भी मिल रहे हैं। पहले मां-बेटा संक्रमित मिले थे तो इसके बाद पिता-पुत्र में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इसके साथ ही किशोर, युवा से लेकर बुजुर्ग मरीज संक्रमित हैं।
कई राज्यों से जुड़े हैं संक्रमित जमाती
संक्रमित मरीजों में अधिकतर जमाती या जमात के संपर्क में रहे मरीज हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से जुड़े रहे हैं।
संवदेनशील क्षेत्रों में और बढ़ेगी सख्ती- जिले में कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नए मामले लगातार सामने आने के कारण जिले में कई अन्य क्षेत्रों में सख्ती बढ़ सकती है। कुछ नए क्षेत्रों को सील किया जा सकता है।
नया गांव से मदरसा छात्र को क्वारंटीन कराया
कुछ ग्रामीणों की सूचना पर कोरोना सर्विलांस टीम ने एक मदरसा छात्र को क्वारंटीन कराया। इसका संबंध देवबंद के एक मदरसे से बताया जा रहा है।