फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: मेरठ मेडिकल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अमेरिका से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव

Sat, 21 Mar 2020 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus vaccine China - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेरठ में शनिवार सुबह शास्त्री नगर में चर्चा फैल गई कि अमेरिका से आई एक महिला को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है और उसका मकान सील कर दिया गया है। हालांकि मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक धीरज बालियान का कहना है कि महिला मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। 

विज्ञापन


बताया गया कि शास्त्री नगर के मयूर विहार की रहने वाली महिला15 मार्च से मेडिकल में भर्ती है। छह दिन पहले वह अमेरिका से आई थी। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। इनको खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका सैंपल जांच के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह सुरक्षित हैं, उन्हें कोरोना नहीं है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि महिला के मकान सील करने या उसको गिरफ्तार करने वाली जानकारी नहीं है। चार मरीजों की अभी रिपोर्ट आनी है जिनमें एक ये महिला भी है। महिला की गिरफ्तारी और मकान सील करने वाली बात कहां से आई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उधर, गढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक रीजनल कार्यालय में तैनात उप प्रबंधक मनोज कुछ दिन पूर्व मॉरीशस से लौटे थे। बैंक में यह जाकारी लगते ही हड़कंप मच गया। बताया गया कि उप प्रबंधक पूरे परिवार के साथ घूमने गए थे। बैंक के कर्मचारियों में दहशत फैल गई वहीं पूरे बैंक को सैनेटाइज किया गया है। बताया गया है कि मामले में सीएमओ संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उप प्रबंधक का परीक्षण किया जाना है कि लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

सीएमओं का कहना है कि बिना मेडिकल में भर्ती हुए अब किसी का टेस्ट नहीं होगा। उन्हें अस्पताल जाना पड़ेगा या स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर उनकी टीम बुलानी पड़ेगी। घर से सैंपल नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने किसी से संपर्क किया हो तो मुझे बताएं। मैं पता करता हूं। अभी 44 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आए हैं और स्वास्थ्य विभाग उन्हें तलाश रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें