फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: पूरा परिवार क्वारंटीन, दरवाजों पर लटके ताले, घर रखा रही पुलिस 

Wed, 03 Jun 2020 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने ऐसा दर्द दिया है कि जिसे शायद ही लोग भूल पाएं। यहां  तक कि मौत के बाद अपनों का शव देखना भी नसीब नहीं हो रहा और न ही अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जा रहा। शहर के 6 परिवार तो ऐसे हैं जहां इस समय घरों में ताले लटके हैं और पूरा का पूरे परिवार के लोग अस्पताल में हैं। इन घरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

 
सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर  निवासी  फाइनेंस एडवाइजर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए थे। उसके 3 दिन बाद फाइनेंसर एडवाइजर की 81 वर्षीय मां का भी निधन हो गया और परिवार की इकलौती युवती भी कोरोना संक्रमण मिली। 

पूरा परिवार कोरोना की चपेट में है। जिसके बाद से सदर बाजार पुलिस घर की सुरक्षा में तैनात है।  दूसरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट का है। यहां भी परिवार के एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और बाकी अन्य सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में हैं। ऐसे में घर के दरवाजे में ताला लटका हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में मिष्ठान व्यापारी के घर का भी यही हाल है। जिसमें परिवार के 8 लोग कोरोना की चपेट में हैं और घर पर ताला लटका हुआ है। टीपी नगर ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट  क्षेत्र के एक एक परिवार के घर में भी यही हाल है जहां पुलिस घर पर घर की सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें