फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मीटर: बिजनौर-मेरठ में आठ नए पाॅजिटिव मिले, अब इन जिलों में इतनी हुई मरीजों की संख्या

Mon, 25 May 2020 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है वहीं लगातार मिल रहे नए मामलों में स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा रखी है। बिजनौर जनपद में सोमवार को चार नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से दो महाराष्ट्र और एक मुंबई से लौटा था। उधर मेरठ में रविवार रात तक कुल मरीजों की संख्या 376 हो गई है। आगे विस्तार से जानें कहां कितना है कोरोना का कहर:-
विज्ञापन


मेरठ में सोमवार को तीन और नए संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले रविवार को कोराना संक्रमण के चार नए मरीज मिले थे। वहीं 24 घंटे में सबसे अधिक 46 मरीज शनिवार रात और रविवार को डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार के अनुसार नए मरीजों में 17 साल का किशोर जली कोठी का है, जो 18 मई को खैर नगर निवासी मरीज के संपर्क में आया था। 31 साल का एक युवक और 22 साल की युवती खैर नगर क्षेत्र से हैं, जो 16 मई को आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आए थे।

18 साल का युवक अतराड़ा खरखौदा से है। वहीं, रविवार को स्वास्थ्य केंद्र से 12, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज से 24 और मेडिकल कॉलेज से दस कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें वाहिनी के 4 जवान भी शामिल थे। डीएम ने बताया कि मेरठ में 376 में 233 मरीज को दे चुके हैं। 23 की मौत हो चुकी है। अब कुल 120 हैं। 
विज्ञापन

आसपास के जिलों में कुल दस नए मामले सामने आए हैं जिनमें मुजफ्फरनगर के छह, सहारनपुर के तीन और शामली का एक पॉजिटिव केस है। मुजफ्फरनगर में लोगों में तमिलनाडु से आए पांच श्रमिक और एक 83 वर्षीय महिला है। सहारनपुर में तीन पॉजिटिव केस रविवार को मिले। जिनमें  दो व्यक्ति हैदराबाद से आए थे और एक महाराष्ट्र से अपने घर लौटा था। इन तीनों को पहले ही क्वारंटीन किया हुआ था। उधर शामली शहर का एक व्यापारी को मिला है।

बिजनौर जिले में चार नए कोरोना पाॅजिटिव
जिले में मुंबई से आने वाले प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब तक कुल 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जबकि इनमें से 44 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 34 हो गई है।

सोमवार को पॉजिटिव आए चार युवकों में से एक धोबी का काम करता था। वह गुजरात के सूरत शहर से लौटा था। इसके अलावा नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी पूर्व में संक्रमित निकले मछली कारोबारी का भाई है। गांव खुशहालपुर मठेरी का युवक मुंबई से आए हैं। अब तक जिले में चोरी छिपे सैकड़ों लोग मुंबई से जनपद में आ चुके हैं। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है। दो इलाकों को सील करने की तैयारी की जा रही हैए जबकि नजीबाबाद मोहल्ला रमपुरा पहले से ही सील है।
विज्ञापन

सहारनपुर में रविवार को जिले में पुलिस ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया। रविवार को जरूरी सामान को छोड़कर बाकी दुकानें नहीं खुलने दीं। सोमवार को ईद पर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया। ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं होने दी गई। पुलिस ईदगाह व मस्जिदों के बाहर तैनात रही।

मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की गई। ईदगाहों पर कुछ युवक नमाज अदा करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घर लौटा दिया। घरों पर ही ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्कीए कोरोना वायरस से दुनिया को निजात दिलाने की दुआ की।

52 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
शामली में सोमवार दोपहर में मेरठ मेडिकल से सभी 52 लोगो के सैंपल की जांच रिपोर्ट  नेगेटिव आई हैं। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के 9 एक्टिव केस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें