फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में 24 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप, संख्या बढ़कर 44 पहुंची, हाॅटस्पाॅट में तब्दील होगें कई इलाके

Mon, 13 Apr 2020 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यहां लोगों को किया गया क्वारंटीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में लखनऊ से सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में 13 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रात 9:30 बजे आई रिपोर्ट में 11 और पॉजिटिव केस मिले। कमिश्नर संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की। सहारनपुर में पॉजिटिव केस की संख्या 44 पहुंच गई है। एक दिन में 24 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद में सोमवार को  दस की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती करा दिया गया है।

उधर, लॉकडाउन के दौरान शहर से देहात तक सील कराए गए क्षेत्रों में लोगों को बाहर न निकलने की अपील के साथ घर पर जरूरी सेवाएं पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए जा रहें हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि राशन, फल सब्जी, चिकित्सा सहित अन्य जरूरतों के लिए हेल्पलाइन पर ही संपर्क करें। बाहर निकलकर कोरोना का खतरा न बढ़ाएं और न ही भीड़ होने दें। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 44 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर के पांच थानों के अलावा चिलकाना, रामपुर मनिहारान, गंगोह और देवबंद के ज्यादातर हिस्से सील किए जा चुके हैं। दस और कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से कुछ और एरिया को हॉटस्पॉट में तब्दील किया जा सकता है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें