ये चारों सैंपल निजी चिकित्सकों के ज़रिए निजी लैब में गए थे। वहां से रिपोर्ट आई है। इसके अलावा तीन मरीज़ लखीपुरा और एक शाहपीर गेट का है। ये पहले मिले मरीजों के संपर्क वाले हैं। इनकी रिपोर्ट मेडिकल की लैब से आई है।
इन सभी लोगों के संपर्क वालों का पता किया जा रहा है। उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। कुछ को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी सैंपलों की जांच कराई जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आए 4 लोगों के परिवार और उनके संपर्क वाले 117 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें गुरूवार को ब्रह्मपुरी में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले 32 लोगों को क्वारंटीन किया है। यह वेज बिरयानी का ठेला लगाता है।
22 को इंस्टीट्यूशनल और 10 को होम क्वारंटीन किया है। इसी तरह सदर रविंद्र पुरी के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले 49 लोगों को कोरेंटिन किया गया है। यह सभी होम क्वारंटीन हैं।
इसके अलावा रमेश चंद के जो लल्लापुरा श्री राम पैलेस के पास के रहने वाले थे, उनके परिवार के 10 लोगों को होम कोरेंटिन किया गया है। रमेशचंद की दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। इनके परिवार के लोगों ने अपनी जांच भी कराई हुई है। वहीं खरखौदा के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में 26 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में भेजा गया है।