सहारनपुर: लॉकडाउन का चौथा चरण अब खत्म होने वाला है। इसके साथ ही रेलवे ने नई ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर में कोलकाता से अमृतसर, अमृतसर से हरिद्वार, अमृससर-मुंबई रूट के लिए छह गाड़ियों के संचालन किया जाएगा। रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं
मुज़फ्फरनगर में बाजार में अधिकांश दुकानें खोले जाने से लगातार भीड़ बढ़ रही है। बाजार में भीड़ और चहल-पहल से नहीं लगता कि लॉकडाउन चल रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा। हाईवे के रेस्टोरेंट खोलने की भी प्रशासन इजाजत दी।
बागपत के खेकड़ा में सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गली को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। पुलिस ने गली के बाहर बल्लियां लगा दी है। बागपत नगर में कैंसर पीडि़त के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के दस लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की गश्त
शामली में हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला बड़ी आल व सलेक विहार में शनिवार सुबह पुलिस व पीएसी ने गश्त किया। लोगों को घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। बाजार में दुकानें खुलने पर सामान खरीदने पहुंचे लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने को अपील की।