कोरोना संक्रमण से जकड़े मेरठ की स्थिति भयावह हो चुकी है। सोमवार को जहां कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना से एक की मौत, 45 मरीज मिले
मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित राम गुप्ता (54) निवासी हसनपुर अमरोहा की मौत हो गई। वहीं, कोरोना संक्रमण के 45 नए मरीज मिले हैं।
इनमें 27 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। 19 नए केस हैं बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1254 हो गई है। संक्रमित 70 लोगों की मौत हो चुकी है। 814 लोग कोरोना को जीत चुके हैं। एक्टिव केस 370 हैं।