पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसे लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी की है। हॉटस्पॉट इलाके में 15 अप्रैल तक यह व्यवस्था रहेगी।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस आधी रात से ही तैनात रही। उधर, हाॅटस्पाॅट सूर्यानगर में फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने सुबह ही पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कर छिड़काव किया।
सूर्या नगर में काॅलोनी का गेट बंद कर बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस्लाामाबाद आसपास का रास्ता पूरी तरह सील कर दिया गया है। उधर शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में भी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। लोगों से लाॅकडाउन का नियमानुसार पालन करने की पुलिस लगातार अपील कर रही है।