फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 27 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित, 630 के पार पहुंची संख्या

Sun, 14 Jun 2020 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रविवार को 27 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 630 के पार पहुंच गया है। वहीं अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने पुष्टि करते हुए बताया कि आई जिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है उनमें 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 631 हो गई है।

विज्ञापन


चांदीनगर थाने का एसआई और न्यू कॉलोनी में एक ही परिवार के चार पॉजिटिव 
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। नगर की न्यू कॉलोनी में एक ही परिवार की दो महिला और दो बच्चे पॉजिटिव मिले हैं।  इसके अलावा चांदीनगर थाने में तैनात एसआई भी पॉजिटिव मिला है। एसआई ने हॉट स्पॉट एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ड्यूटी की थी।रविवार को जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संख्या 148 पर पहुंच गई है।
 

विज्ञापन

शामली में जवाहर नवोदयविद्यालय की स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव
जनपद के नवोदय विद्यालय की स्टाफ नर्स के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग में 11 जून को विद्यालय के स्टाफ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।

रविवार को मेरठ मेडिकल से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स पॉजिटिव आई है। यह मूल रूप से जिला बागपत के खेकड़ा की रहने वाली है और 10 जून को विद्यालय पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग  उसे कोविड अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा है।

मुज़फ्फरनगर में 18 नए पाॅजिटिव
जिले में आज आए पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 पहुंच गया है। अब तक यहां कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 180 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 98 हैं। वहं 82 मरीज 

जनपद के नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें मेरठ मेडिकल में महिला व किशोरी समेत पांच लोगों कीए एम्स ऋषिकेश में महिला समेत तीन लोगों और मेरठ के सुभारती में एक महिला मौत हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें