फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का वार, बाधित हुआ चीन से व्यापार, प्लास्टिक, खिलौने, गिफ्ट आइटम का निर्यात रुका

Thu, 06 Feb 2020 12:30 PM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कोरोना वायरस की दहशत में चीन से आने वाले विभिन्न प्लास्टिक के सामान, गिफ्ट आइटम, खिलौने आदि की सप्लाई देश में करीब 15 दिन से बंद है। इसके चलते शहर में बिक रहे इन सामानों के दामों में करीब 50 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में थोक विक्रेता चीन से प्लास्टिक, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रानिक, डेकोरेटिव आइटम, खिलौने आदि मंगवाते हैं। इसके बाद यह माल देश के विभिन्न राज्यों सहित मेरठ में भी सप्लाई किया जाता है। व्यापारियों के अनुसार बीते 15 दिन से चीन से सप्लाई पूरी तरह रुकी है। 
 

50 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए
आबूलेन स्थित टॉय हाउस के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि एक हफ्ते से चीन से गिफ्ट आइटम और खिलौना नहीं आया है। इसके पीछे कोरोना वायरस का डर है। ऐसे में इनके दाम भी 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। व्यापारी अंकित गुप्ता के अनुसार, प्लास्टिक मटीरियल की सप्लाई भी रुकी हुई है। कुछ दिनों में परेशानी और बढ़ जाएगी।

बढ़ सकते हैं पिचकारियों के दाम
प्लास्टिक व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि होली पर पिचकारियों की ज्यादातर सप्लाई चीन से होती है। कोरोना के डर के चलते लोग माल नहीं मंगवा रहे हैं। ऐसे में पिचकारियों के दामों में भी इजाफा हो सकता है। लोगों को डर है कि कहीं माल के साथ वायरस भी न आ जाए।
विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम
चीन से माल सप्लाई नहीं होने के कारण ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों ने बहुत ही वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। व्यापारी मोहित चौहान और देवेंद्र कुमार के अनुसार, ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों ने कपड़े, जूते व अन्य सामान के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा किया है।
 
सैलानी, व्यापारी नहीं जा रहे चीन
शहर से प्रतिमाह 150 से 250 व्यापारी और सैलानी चीन जाते हैं। कोरोना के डर के चलते लोगों ने चीन के दौरे रद्द कर दिए हैं। हांगकांग, वियतनाम, फिलीपींस, पटाया, थाइलैंड आदि जगहों की भी लोग बुकिंग नहीं करा रहे हैं। गोपाल ट्रैवलर्स के मालिक आकाश खन्ना ने बताया कि चीन में कोरोना वायरस के कारण सैलानियों का चीन के साथ आसपास के देशों में जाने से मोह भंग हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें